पंजाब, हरियाणा में बारिश का अनुमान

चण्डीगढ़, 10 मई (आईएएनएस)। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में झुलस रहे पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश का अनुमान जताया है।

रविवार को हिसार का अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल का अधिकतम तापमान 41.5 दर्ज किया गया।

पंजाब में अमृतसर सर्वाधिक गर्म शहर रहा। वहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा। उसके बाद लुधियाना का 41 डिग्री और पटियाला का 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान औसत से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह से तापमान और बढ़कर 43 से 47 डिग्री के दायरे में पहुंच जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493