मॉरिशस ओपन में गंगजी संयुक्त 11वें स्थान पर

डोमेन डी बेल ओम्ब्रे (मॉरिशस), 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी राहिल गंगजी ने मॉरिशस ओपन के आखिरी दौर में रविवार को पांच अंडर 66 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, हालांकि वह संयुक्त रूप से 11वां स्थान ही हासिल कर सके।

दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज कोएट्जी ने पिछले दौर में शीर्ष पर चल रहे डेनमार्क के थॉर्बजॉर्न ओलेसेन को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

गंगजी के लिए यह टूर्नामेंट एक तरह से घरेलू टूर्नामेंट रहा, जिसमें उनका कुल स्कोर सात अंडर 277 रहा।

टूर्नामेंट के बाद गंगजी ने मुस्कुराते हुए कहा, “शानदार! बर्डी के साथ समापन करना थोड़ा बेहतर रहा। शुरुआती दो पुट कठिन रहे, लेकिन भाग्य से मैं दूसरा पुट 10 फुट की दूरी से हासिल करने में सफल रहा।”

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने आखिरी दौर में चार अंडर 68 के स्कोर के साथ कुल दो अंडर-282 का स्कोर हासिल किया और 44वें पायदान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493