बिहार में बारिश की संभावना

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह धूप निकली है, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आर.के. गिरी ने बताया, “पश्चिम बंगाल में नमी के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को बादल छाने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।”

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में गया का सोमवार का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री, भागलपुर का 23.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, गया का 41.1 डिग्री और पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493