नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान बादलों से घिरा है। सुबह फुहारें पड़ी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह कुछ इलाके में फुहारें पड़ीं। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।”
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 45 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath