भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया है और गर्मी कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों मे हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, इंदौर का 23.3 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, इंदौर का 40.2 डिग्री, ग्वालियर का 43.2 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath