लंदन, 11 मई (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के गायक लियाम पायने ने साथी गायक लुइस टॉमलिसन के साथ मिलकर शरारत की और बैंड के एक अन्य साथी गायक निएल होरान की महंगी काले रंग की रेंज रोवर कार को टॉयलेट पेपर से लपेट दिया।
पायने और टॉमलिसन ने होरान के साथ शरारत करने के लिए उनकी कार को पूरा का पूरा टॉयलेट पेपर से लपेट कर उसमें रेक, टेडी बियर और डस्टबिन आदि लटका दिए।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, दुर्भाग्यवश पायने और टॉमलिसन को यह बदमाशी महंगी पड़ गई जब होरान का लाइसेंस प्लेट ट्वीट और तस्वीरों के माध्यम से लीक हो गया और यह सुरक्षा से जुड़ा मामला बन गया।
पायने और टॉमलिसन ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपनी शरारत से पहले और बाद की तस्वीरें डालकर अपनी गलती स्वीकार की।
उन्होंने ट्विटर पर भी अपने शरारत की तस्वीरें डलकर अपने मजाक का खुलासा किया।
होरान ने इस शरारत के जवाब में लिखा, “मुझे लगता है वे इसे मॉडर्न आर्ट कहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath