अगरतला, 11 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में एक स्कूली छात्र और एक महिला शामिल है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।
उत्तरी त्रिपुरा की लोंगथराई घाटी और पश्चिमी त्रिपुरा के कल्याणपुर में रविवार को बिजली गिरने से एक छठी कक्षा के विद्यार्थी अलानी त्रिपुरा (12) और शर्मिष्ठा देबबर्मा (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आपदा प्रबंधन केंद्र के एक अधिकारी ने यहां कहा कि बिजली गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं।
त्रिपुरा में रविवार से ही बिजली कड़कने, तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे फसलें नष्ट हुई हैं और बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए हैं।
मौसम विभाग के निदेशक दिलीप साहा ने आईएएनएस को बताया, “अगले महीने मानसून के आने तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम की यह स्थिति पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत व देश के कुछ अन्य स्थानों में इस समय सक्रिय है।”
dharmpath.com dharmpath