विवाह के बाद सबकुछ बदल गया : क्लूनी

लॉस एंजेलिस, 11 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का कहना है कि अमाल अलामुद्दीन के साथ विवाह करने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

आने वाली फिल्म ‘टुमॉरोलैंड’ में नजर आने वाले 54 वर्षीय क्लूनी ने बीते साल सितंबर में 37 वर्षीया वकील अमाल अलामुद्दीन से विवाह किया था।

क्लूनी ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “मैं बस यही जानता हूं कि मैंने भविष्य की जैसी कल्पना की थी मेरी जिंदगी उससे पूरी तरह बदल गई है। लेकिन मैं दुनिया को लेकर हमेशा आशावादी हूं। हालांकि पूरी तरह ऐसा नहीं है कि मैं खुद से जुड़ी बातों को लेकर आशावादी रहा हूं, लेकिन अब ऐसा ही है।”

क्लूनी ने कहा था कि उनकी पत्नी अलामुद्दीन के आकर्षक शख्सियत की सबसे खास बात यह है कि वह दूसरों के प्रति बेहद दयालु हैं।

क्लूनी ने कहा, “वह कमाल की इंसान हैं। वह दूसरों का काफी ख्याल रखती हैं और काफी आकर्षक और तेज हैं। वह मजाकिया भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493