नेपाल में मृतकों की संख्या 10 हजार पार न करने की उम्मीद

काठमांडू, 11 मई (आईएएनएस)। नेपाल सरकार ने उम्मीद जताई है कि देश में पिछले दिनों आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार नहीं होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री खगराज अधिकारी ने बताया कि देश में 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 8,000 पार कर गई है। हालांकि इसके 10 हजार से आगे न बढ़ने की उम्मीद है। भूकंप में 17,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हिमालयी देश नेपाल को उस जबर्दस्त भूकंप ने हिलाकर रख दिया है। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 7.9 आंकी गई थी। भूकंप में 5,30,000 से अधिक सरकारी एवं सार्वजनिक इमारतें आंशिक तौर पर या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493