‘जयललिता पर फैसले के पीछे भाजपा का हाथ नहीं’

चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि उसने न्यायालय के किसी भी फैसले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया, चाहे वह सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के पक्ष में आया फैसला हो।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन ने यहां एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भाजपा ने जयललिता के पक्ष में आए न्यायालय के फैसले में या किसी भी अन्य न्यायालयी फैसले में हस्तक्षेप नहीं किया।

सुंदरराजन ने कहा कि न्यायालय ने जयललिता को बड़ी राहत दी है तथा पूर्व मुख्यमंत्री को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य की जनता को भी ऐसी ही राहत मिले।

इससे पहले सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के एक फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें जयललिता को 66.65 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493