बर्लिन, 11 मई (आईएएनएस)। जर्मन लीग बुंदेसलीगा के 32वें मैच में एक ओर जहां वूल्फ्सबर्ग ने मौजूदा सत्र में संघर्ष कर रहे पैडरबर्न को 3-1 से हराया वहीं, एफसी कोलोन ने श्हाल्के पर 2-0 की जीत दर्ज की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को पैडरबर्न के खिलाफ बास डोस्ट ने दो गोल किए। इस जीत के साथ वूल्फ्सबर्ग अगले चैम्पियंस लीग के ग्रुप वर्ग के लिए भी क्वालीफाई कर गया।
मैच का शुरुआती गोल खेल के 16वें मिनट में टिम क्लोजे ने दागा। इसके बाद 25वें मिनट में डोस्ट ने दूसरा और फिर 82 मिनट में तीसरा गोल किया। पैडरबर्न की ओर से एक गोल लुकास रुप ने आखिरी मिनटों में किया।
दूसरी ओर, श्हाल्के को सत्र की 11वीं हार का सामना करना पड़ा। टीम अब अंकतालिका में फिसलकर छठे पायदान पर पहुंच गई है।
dharmpath.com dharmpath