कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में सोमवार को हाथियों के एक झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। वन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घटना बांकुड़ा जिले के बरजोरा वन श्रृंखला के गोकुल मथुरा गांव में हुई।
बांकुड़ा (उत्तरी) के मंडल वन अधिकारी एस.सी.दास ने कहा, “बिश्वनाथ सोरेन (65) जंगल के पास बांस की झाड़ी के नीचे सो रहा था, तभी उस क्षेत्र से गुजर रहे 11 हाथियों के एक झुंड ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।”
dharmpath.com dharmpath