जम्मू, 11 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार 23 लोगों की मौत हो गई तथा 38 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना उधमपुर जिले के मरोठी में हुई।
घालयों में छह की हालत गंभीर है तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से जम्मू भेजा गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “गंभीर रूप से घायल छह लोगों को विमान से जम्मू भेजा गया है।”
चालक का नियंत्रण हट जाने से बस खाई में जा गिरी।
dharmpath.com dharmpath