बजाज ऑटो की 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर नजर

कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि दोपहिया वाहन बाजार में वह अपनी हिस्सेदारी वर्तमान 17 फीसदी से बढ़ाकर 23 फीसदी करना चाहती है।

कंपनी के मोटरसाइकिल कारोबार के अध्यक्ष एरिक वास ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम दोपहिया वाहन बाजार में अपनी कुल बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 23 फीसदी करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की पूर्ति 100 सीसी मोटरसाइकिल श्रेणी के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी स्पोर्ट्सबाइक श्रेणी का भी विस्तार करना चाहती है और कम कीमत वाली रेसिंग श्रेणी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 50 फीसदी करना चाहती है।

कंपनी के मुताबिक, रेस स्पोर्ट्स श्रेणी वाले सुपर बाइक खंड का बाजार समग्र बाइक बाजार का एक फीसदी से भी कम है।

उन्होंने कहा, “रेसिंग श्रेणी में हमने अभी-अभी प्रवेश किया है और हमारा लक्ष्य 10 हजार मोटरसाइकिलों की मासिक बिक्री का है।”

कंपनी ने इसी महीने शौकिया रेसिंग श्रेणी में दो मोटरसाइकिलें लांच की है। वास ने कहा कि कंपनी इस साल जून-जुलाई में पल्सर श्रेणी भी उतारना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी 350-400 सीसी श्रेणी की मोटरसाइकिलें भी लांच करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “संभव है कि कुछ समय में हम 370 सीसी की मोटरसाइकिल पेश कर दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493