नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 200 रुपये रिश्वत देने से मना करने पर एक युवती पर ईंट से हमला करने वाले एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी घोषणा की।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रधान सिपाही सतीश चंद्र को अनुच्छेद 311(2) बी के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह अनुच्छेद बिना किसी औपचारिक जांच के सेवामुक्त करने की अनुमति देता है।
dharmpath.com dharmpath