विलय की प्रक्रिया जारी रहेगी : लालू

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि जनता परिवार के घटक दलों के बीच विलय की प्रक्रिया जारी रहेगी।

दिल्ली से पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान का समर्थन करते हुए लालू ने कहा कि बाद में कोसने से अच्छा है कि सच्चाई पहले ही प्रकट कर दी जाए।

उन्होंने कहा, “जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं होना चाहिए। विलय को लेकर कोई संदेह नहीं है।”

लालू ने कहा कि रामगोपाल यादव ने विलय के तकनीकी पक्ष की तरफ ध्यान दिलाया है। इस पक्ष को लेकर सभी दलों के नेता आपस में बातचीत करेंगे। दलों के विलय को लेकर कोशिशें जारी हैं।

राजद-जनता दल (युनाइटेड) गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के लिए भी चर्चा जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493