कासगंज जिले के पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला भीमसेन गांव में किसान कन्हैयालाल शाक्य अपने खेत पर गेहूं की बालियों से दाना निकालने का कार्य थ्रेसर से करा रहा था। उसके साथ उसकी 52 वर्षीय पत्नी फूला देवी भी काम में जुटी थी। थ्रेसर से गेहूं का दाना काफी कम निकलने पर फूला देवी चिंता में पड़ गई। उसके दिल में जोर का दर्द उठा। उसे तुरंत पानी पिलाया गया, लेकिन उसी पल उसकी मौत हो गई। इस घटना से कन्हैयालाल के परिवार में कोहराम मच गया।
कन्हैयालाल ने रो-रोकर बताया, “सेंट्रल बैंक से लिया कर्ज चुकाना था, गेहूं की फसल पर बहुत आस थी। फसल क्या बर्बाद हुई, हम भी बर्बाद हो गए।”
dharmpath.com dharmpath