नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पद्म पुरस्कार-2016 के लिए सुझाव और नामांकन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक संक्षिप्त संस्तुति (अधिकतम 800 शब्द) के साथ निर्धारित प्रपत्र में नामांकन भेजे जा सकते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, पद्म पुरस्कार-2016 के लिए नामांकनों की प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2016 है।
कहा गया है कि निर्धारित प्रपत्र और संस्तुति के बिना प्राप्त किए गए नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा। नामांकन गृह मंत्री/गृह सचिव, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली-110001 के नाम भेजने हैं।
dharmpath.com dharmpath