पुलिस के अनुसार, औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी चुन्नीलाल की पुत्री माया देवी की शादी पांच मई को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में हुई थी। चुन्नीलाल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक, घनश्याम का 12 वर्षीय पुत्र मनीष, अशोक का 06 वर्षीय पुत्र अंश,ू घनश्याम व सुंदर केवट तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर कल्याणपुर थाने के गुनीर गांव जा रहे थे।
अशोक की बाइक पर उसका पुत्र अंशु व घनश्याम का पुत्र मनीष बैठा था। सुंदर व घनश्याम अलग-अलग बाइक में सवार थे। जब यह लोग औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तब अशोक इन दोनों से आगे था। घनश्याम ने आवाज दी कि ट्रेन आ रही है, लेकिन तब तक अशोक मेन लाइन पर पहुंच गया और कानपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रही चौरीचौरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
अशोक व मनीष की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को 108 नंबर एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
दोनों शवों को लेकर औंग व आरपीएफ पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक विवाद चलता रहा। काफी देर बाद समझौता होने पर जीआरपी पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath