ंबिहार में छाए बादल, बारिश के आसार

पटना, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

पटना के अलावा, मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान 26़ 3 डिग्री, भागलपुर का 24़ 2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 36़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 41़ 3 डिग्री और पूर्णिया का 33़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493