दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में मौसम गर्म रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार सुबह धूप भरी रही। दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम गर्म रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 56 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493