लीजा की ‘इश्क फॉरेवर’ की हरमैनस में शूटिंग

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। कैंसर से जिंदगी की जंग जीतने वाली अभिनेत्री लीजा रे की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘इश्क फॉरेवर’ है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के हरमैनस शहर के कुछ बेहद खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य दिखेंगे।

इसके निर्देशक संजय डायमा हैं। इसमें लीजा (43) एक गुप्तचर की भूमिका में हैं। लीजा ने हरमैनस में शूटिंग करने को लेकर अपना उत्साह ट्विटर पर साझा किया।

लीजा ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, “हरमैनस! विशालकाय व्हेल मछलियों को देखने और शार्क मछलियों के बीच पिंजरे में गोते लगाने के लिए मशहूर है। यह जगह ‘इश्क फॉरेवर’ के लिए हमारी अगली लोकेशन है।”

लीजा इसमें स्टंट करती नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने ग्रैंड मास्टर शिफुजी से एक माह का प्रशिक्षण लिया है।

अजय शाह, हैरी गांधी और शब्बीर बॉक्सवाला द्वारा सह-निर्मित ‘इश्क फॉरेवर’ नवंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493