आदित्य बिड़ला रिटेल खरीदेगी जुबिलैंट एग्री

चेन्नई, 12 मई (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड कंपनी जल्द ही जुबिलैंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का अधिग्रहण करने जा रही है। हालांकि अभी इस अधिग्रहण की राशि के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

आदित्य बिड़ला रिटेल द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कंपनी बोर्ड ने सोमवार को जुबिलैंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के कुल सुपरस्टोर कारोबार का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

आदित्य बिड़ला समूह के कपड़ा और खुदरा कारोबार के कारोबारी निदेशक प्रणब बरुआ के मुताबिक, “स्टोर स्थानों और जलभराव क्षेत्रों के संदर्भ में यह पूर्ण अधिग्रहण एबीआरएल के लिए एक अच्छी रणनीति है।”

इस अधिग्रहण में चल और अचल संपत्तियों, एक भंडारगृह, कार्यालय परिसर, ट्रेडमार्क, बौद्धिक संपदा और कुल उपक्रम से जुड़े अन्य अधिकारों सहित बेंगलुरू में चार सुपर बाजारों के पट्टा अधिकार शामिल हैं।

यह कारोबार कुल 2.87 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह सौदा अभी जुबिलैंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स और इसकी मूल कंपनी जुबिलैंट इंडस्ट्रीज की मंजूरी के अधीन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493