बांग्ला रॉक बैंड की प्रस्तुति 22 मई को

कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद करने के उद्देश्य से बांग्ला के पांच प्रमुख रॉक बैंड 22 मई को प्रस्तुति देंगे।

संगीत कार्यक्रम ‘कोलकाता फॉर नेपाल’ में फॉसिल्स, लक्खीछारा, प्रतिभी, कैकटस और ईशान रॉक बैंड चर्चित गानों पर प्रस्तुति देंगे।

संगीत कार्यक्रम के आयोजक बांग्ला रॉक मैगजीन के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए किसी टिकट को बेचा नहीं जाएगा, बल्कि इसके फ्री पास मिलेंगे।

आयोजकों ने कहा, “अनाज से बनी बिस्किट या खाने-पीने की सूखी चीजें दान करने पर प्रवेश पास उपलब्ध कराए जाएंगे। ये चीजें कोलकाता सुकृति फाउंडेशन के जरिए नेपाल में काम कर रहे गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को भेजी जाएंगी।”

आप चाहें तो ऑनलाइन डोनेशन करने के लिए दाल निर्मित बिस्किट खरीद भी सकते हैं और पास पा सकते हैं। संगीत कार्यक्रम का आयोजन स्थल दक्षिण कोलकाता स्थित ‘नजरुल मंच’ सभागार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493