नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी कंपनी ‘उषा इंटरनेशनल’ दिल्ली गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (जेटीपी) को प्रायोजित करेगी।
उषा कंपनी इस कार्यक्रम से वर्ष-2006 से ही जुड़ी हुई है। यह कार्यक्रम आठ से 17 साल के बीच के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जाता है। इसका मकसद प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें उचित प्रशिक्षण देना है। जेटीपी का 29वां संस्करण 11 मई से शुरू हो गया और 20 जून तक चलेगा।
इस कार्यक्रम से विक्रम सेठी, नौनिताल लाल कुरैशी, जसजित सिंह और अजय गुप्ता जैसे मान्यता प्राप्त कोच जुड़े हैं। अभ्यास शिविर में सभी युवा खिलाड़ियों को तीन श्रेणी में बांटा जाएगा जिसमें अग्रिम, मध्यवर्ती, और प्रारंभिक शामिल हैं। इस शिविर के दौरान युवा खिलाड़ियों को गोल्फ की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath