पुलिस के अनुसार, जेठ माह में बाले मियां की बारात निकालने की रवायत है। इसमें शामिल होने के बाद जायरीनों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खुटेहना चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार माधुरी देवी (40), सुंदरी देवी यादव (60), नीलम यादव (22), खुशबुन्निशां (65), गौरा देवी (45), शहबुन्निशां (40) निवासी ग्राम हल्लौर डुमरियागंज सिद्धार्थनगर तथा गोंडा की शांति देवी (45), झिनका (60), असलम (45), इनायत उल्ला (60), बरकत अली (25), शाकरून निशा (40), जयमुन निशा (60) समेत डेढ़ दर्जन जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath