यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ 5 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर पांच फीसदी बढ़ा।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 1,782 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले बैंक को 1,696 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईएम) 7.2 फीसदी बढ़कर 8,444 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 7,879 करोड़ रुपये थी। इस दौरान गैर ब्याज आय 24.8 फीसदी बढ़कर 3,523 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

बैंक की कुल गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 4.96 फीसदी घटी।

आलोच्य अवधि में बैंक का वैश्विक कारोबार नौ फीसदी बढ़कर 5,32,007 करोड़ रुपये से 5,79,627 करोड़ रुपये हो गया।

2014-15 में वैश्विक जमा 6.5 फीसदी बढ़कर 3,16,870 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले 2,97,675 करोड़ रुपये था। घरेलू बाजार में भी यह लगभग समान गति से बढ़ते हुए 2,92,812 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,12,230 करोड़ रुपये हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493