केन्या में मस्जिद ढहने से 10 व्यक्तियों की मौत

नैरोबी, 12 मई (आईएएनएस)। केन्या की राजधानी नैरोबी में एक मलिन बस्ती में स्थित एक मस्जिद के भारी बारिश के कारण ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आपातका सेवा विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आपातका सेवा विभाग ने मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया है।

मस्जिद से लगी एक दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई।

इस मलिन बस्ती में इमारतें घटिया गुणवत्ता की सामग्रियों से बनी हैं। भारी बारिश के कारण केन्या की राजधानी में सोमवार रात कई मार्ग जलमग्न रहे और परिवहन के योग्य नहीं थे तथा कई इमारतों में पानी भर गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493