‘बाहुबली’ के ऑडियो लांचिंग पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये

हैदराबाद, 13 मई (आईएएनएस)। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली-द बिगिनिंग’ के ऑडियो लांच पर एक करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। तमिल और तेलुगू भाषा में बनी फिल्म का ऑडियो 31 मई को लांच होना है, जिसमें दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कई सुपरस्टार शामिल हो सकते हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के तमिल और तेलुगू दोनों संस्करणों के ऑडियो को बड़े पैमाने पर लांच करने की योजना बनाई जा रही है। लांच कार्यक्रम हैदराबाद में 31 मई को रखा गया है। निर्माता इसमें एक करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।”

सूत्र ने बताया, “इस समय मेहमानों के नामों की सूची तैयार की जा रही है। तमिल और तेलुगू फिल्म जगत के कई बड़े सुपरस्टार कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही ‘बाहुबली’ की पूरी टीम भी लांच पर मौजूद होगी।”

खबरें हैं कि ‘बाहुबली’ के ऑडियो लांच पर फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जाएगा।

निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म दो भाइयों की कहानी है, जिसमें प्रभास वर्मा और राणा डग्गुबाती ने मुख्य भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493