भारत की विकास दर जी20 देशों में सर्वाधिक रहेगी : मूडीज

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को कहा कि 7.5 फीसदी विकास दर के साथ भारत की विकास दर 2015-16 में जी20 देशों में सर्वाधिक रहेगी।

मूडीज ने कहा कि तेल मूल्य में गिरावट और सरकार के द्वारा अपनाए गए कई सुधारों के आधार पर यह अनुमान रखा गया है।

मूडीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, “हम 2015-16 में भारत के लिए 7.5 फीसदी विकास दर का अनुमान रखते हैं। यह जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक रहेगी। आलोच्य अवधि में तेल की कम कीमत से विकास और सुधार कार्यो से आर्थिक गतिविधियों को संबल मिलता रहेगा।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि भारत बड़े पैमाने पर तेल आयात करता है, इसलिए तेल की कीमत घटने का देश को फायदा मिलेगा।

जी20 में दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493