लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवा में नमी महसूस की जा रही है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आपसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, गोरखपुर में 23 डिग्री, इलाहाबाद में 24 डिग्री व झांसी में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath