दिल्ली में धूप, बादल छाने के आसार

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप खिली हुई है। मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। क्षेत्र के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।”

सुबह 8.30 बजे मौसम में 61 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।

बीते दिन यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493