केन्या ने इबोला-मुक्त लाइबेरिया से यात्रा प्रतिबंध हटाया

नैरोबी, 13 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा लीबिया को इबोला वायरस मुक्त घोषित करने के बाद केन्या सरकार ने तत्काल प्रभाव से लाइबेरिया से आने वाले यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, स्वास्थ्य कैबिनेट सचिव जेम्स माचेरिया ने मंगलवार को कहा, “हालांकि जब तक यह महामारी पूरी दुनिया में नियंत्रित नहीं हो जाती तब तक देश, लाइबेरिया और अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों की जांच जारी रखेगाा।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और लाइबेरिया सरकार ने 42 दिनों तक इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद नौ मई को लाइबेरिया को इबोला मुक्त घोषित कर दिया था।

डब्लयूएचओ के मुताबिक, दिसंबर 2013 में शुरू हुई इबोला महामारी से लाइबेरिया, गिनी और सिएरा लियोन-तीन पश्चिम अफ्रीकी देशों में 11,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि यह इस साल के अंत तक लाइबेरिया में बढ़ाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति बनाए रखेगी।

केन्या ने 16 अगस्त, 2014 को सिएरा लियोन, गिनी और लाइबेरिया से यात्रियों के केन्या आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493