मानसिक विकलांग अधिकार उल्लंघन मामले की जांच के आदेश

शिमला, 13 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने यहां सरकार द्वारा संचालित नारी सेवा सदन में मानसिक रूप से अक्षम महिलाओं के मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि राज्यपाल ने मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे गए एक पत्र में इस संबंध में होने वाली कार्रवाई और जांच की रिपोर्ट एक महीने के अंदर पेश करने का निर्देश दिया है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के आदेश शिमला के उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की शिकायत पर दिए गए हैं।

शिमला में 1965 में स्थापित नारी सेवा सदन में 30 महिलाएं हैं, जिनमें से 25 मानसिक रूप से अक्षम हैं। इनमें दो विदेशी भी हैं, जिनमें से एक नेपाल से है।

श्रीवास्तव ने राज्यपाल से की गई शिकायत में कहा है कि मानसिक रूप से अक्षम दो महिलाओं को 28 अप्रैल से 11 मई के बीच एड्स पीड़ित एक अन्य सदस्य की देखभाल के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में रखा गया। उनके पास व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित कोई उपाय नहीं था, जिसके कारण स्वयं उनका जीवन खतरे में पड़ गया।

श्रीवास्तव ने यह आरोप लगाया कि महिलाओं को नियमित तौर पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। उनसे परिसर की सफाई कराई गई, खाना पकवाया गया और कपड़े धुलवाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493