नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने दिन में और और बारिश होने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं। हल्की बारिश की भी संभावना है।”
शहर में बुधवार सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर होते होते राजधानी और आसपास के क्षेत्रों जैसे गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव में भी बारिश की फुहारें पड़ने लगीं।
एक यात्री अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया, “मैं कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था और अचानक बारिश शुरू हो गई। मेरे पास छाता नहीं था.. खर बारिश थोड़ी देर की ही थी।”
बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 61 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath