वॉशिंगटन, 13 मई (आईएएनएस)। रूसी मालवाहक अंतरिक्षयान के विफल होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के तीन अंतरिक्ष यात्रियों के वापस धरती पर लौटने में अब विलंब होगा। वे सप्ताहांत में वापस आने वाले थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की बुधवार की रपट के अनुसार, अंतरिक्षयान प्रोग्रेस 59 तकनीकी गड़बड़ी के कारण आईएसएस के करीब पहुंचने में नाकाम रहा। इस यान को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से सोयुज रॉकेट के जरिए छोड़ा गया था।
अंतरिक्षयान आठ मई को प्रशांत महासागर के ऊपर धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने के दौरान जल उठा था।
नासा के मुताबिक, “नासा के टेरी विर्ट्स, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सामंता क्रिस्टोफोरेट्टी और रूस के एंटन शकपलेरोव जून के प्रारंभ में धरती पर लौटने की कोशिश करेंगे।”
रूस के अगले मालवाहक अंतरिक्षयान प्रोग्रेस 60 को छोड़ने का कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह तक रोक दिया गया है। नासा के मुताबिक, आईएसएस के पास 2015 तक चालक दल को सहयोग करने के लिए पर्याप्त मात्रा समान मौजूद है।
रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी, रोस्कॉसमस द्वारा प्रोग्रेस 59 की जांच संबंधी जानकारी 22 मई को उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath