कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। कोलकाता की निजी और स्वास्थ्य देखभाल कंपनी इमामी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 2014-15 में 20.66 फीसदी बढ़कर 485.61 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 402.47 करोड़ रुपये था।
आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल समेकित आय 22 फीसदी बढ़कर 2,313.66 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,882.95 करोड़ रुपये थी।
2014-15 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.45 फीसदी बढ़कर 138.33 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 111.15 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय भी 25.67 फीसदी बढ़कर 583.31 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 464.14 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath