नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सोना बुधवार को 315 रुपये महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 27,565 रुपये का हो गया।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बछराज बमलवा ने आईएएनएस से कहा, “डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत घटने से सोने की कीमत बढ़ी है। अन्यथा वैश्विक बाजार में सोना अब भी 1,200 डॉलर प्रति औंस से नीचे है।”
बमलवा को उम्मीद है कि रुपये में मजबूती आने पर सोने की कीमत फिर से स्थिर हो जाएगी।
साथ ही लग्न के कारण मांग बढ़ने से भी सोने की कीमत बढ़ी है।
चांदी की कीमत भी बुधवार को 700 रुपये बढ़कर प्रति किलोग्राम 38,500 रुपये हो गई।
dharmpath.com dharmpath