जम्मू, 13 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चासना तहसील के कुंद्राधन में पुलिस तथा राष्ट्रीय राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान के तहत एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
ठिकाने से दो एके56 राइफलें, दो मैग्जीन, 7.62 एमएम असॉल्ट राइफल के 82 कारतूस, एक रेडियो सेट तथा एक हथगोला बरामद किया गया।
dharmpath.com dharmpath