मोहाली, 13 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
बारिश के कारण मैच दो घंटे 45 मिनट देर से शुरू हुआ। मैच को संशोधित कर 10-10 ओवरों का कर दिया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि किंग्स इलेवन में मुरली विजय की जगह ऋषि धवन को शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath