लखनऊ, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान बादल छाने और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कभी धूप, कभी छांव का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath