काबुल में अतिथिगृह पर हमला, 9 की मौत

काबुल, 14 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार रात एक अतिथिगृह पर संदिग्ध तालिबान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच रातभर हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि चार बंदूकधारियों ने बीती रात पार्क पैलेस होटल में हमला किया, जहां ज्यादातर विदेशी पर्यटक आकर ठहरते हैं। बुधवार रातभर चली गोलीबारी गुरुवार सुबह बंद हुई।

गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने चार हमलावरों को भी मार गिराया। अधिकारी ने बताया, “अतिथिगृह पर रात्रिभोज का कार्यक्रम चल रहा था, जब वहां बंदूकधारियों ने हमला बोला।”

उन्होंने बताया कि अफगान विशेष बलों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचा लिया। घटना की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493