कश्मीर में 4 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

श्रीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए रहे।

स्थानीय मौसम अधिकारी ने कहा कि अगले चार दिनों तक कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा।

स्थानीय मौसम कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा, “आज (गुरुवार) शाम से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है और इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहेगा। जम्मू एवं कश्मीर में कल (शुक्रवार) से लेकर अगले चार दिनों तक हम मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं।”

लोटस ने हालांकि यह भी कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हलकी बारिश हो सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुलमर्ग में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख के करगिल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लेह में यह 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, जम्मू के कटरा में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493