बिहार : घरेलू विवाद में दंपति ने जान दी

आरा, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक नवविवाहित दंपति ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि करनौत गांव निवासी अविनाश कुमार ने अपनी पत्नी अंजलि सिंह के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, अविनाश के घर प्रतिदिन घरेलू विवाद होता रहता था। आशंका है कि घरेलू विवाद के कारण ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। दंपति की मौत के बाद घर के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अविनाश और अंजलि की शादी पिछले वर्ष दिसंबर महीने में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493