मोदी ने गनी से कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट (लीड-1)

शियान/ नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल के एक अतिथिगृह में हुए हमले के बाद गुरुवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एकजुट हैं। हमले में मारे गए 14 लोगों में से चार भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी साथ हैं।”

प्रधानमंत्री ने लिखा, “काबुल में हुए हमले में भारतीयों की मौत पर अशरफ गनी ने शोक जताया है।”

काबुल के कोलोला पुस्था के पार्क प्लेस अतिथिगृह में बुधवार रात हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस हमले में चार भारतीयों और एक अमेरिकी सहित 14 लोगों की मौत हो गई। चार भारतीयों में एक महिला है।

शियान में मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वार्ता में काबुल हमले का भी जिक्र हुआ।

इधर, बुधवार रात शियान के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया कि वह घटना के बारे में अवगत होने के बाद काबुल के हालात को लेकर चिंतित हैं।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे विमान में काबुल में हुई घटना की सूचना मिली। मैं घटना को लेकर चिंतित हूं और हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493