मप्र : रेत खनन की रंजिश में 2 की हत्या

भिंड, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत खनन को लेकर दो गुटों में चली आ रही रंजिश में दो लोगों की हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

लहार क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओपी) अशोक भार्गव ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि रेत खनन को लेकर विनोद यादव का गिरवर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। विनोद पर गिरवर गांव के एक व्यक्ति की हत्या का भी आरोप है।

भार्गव ने कहा कि विनोद का असवान क्षेत्र में रेत का ठेका है, जहां से गुरुवार की सुबह वह लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी जीप की टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली से उतरे हथियारबंदों ने गोलीबारी कर दी जिसमें विनोद व उसके साथी सुरेंद्र गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493