बिहार : सड़क हादसे में 3 की मौत

हाजीपुर, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के पास ट्रक और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

भगवानपुर के थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पटना से मुजफ्फरपुर लौट रही एक एंबुलेंस बिठौली के पास एक लाइन होटल के पास खड़ी एक ट्रक से टकरा गई जिससे एंबुलेंस के चालक और सह चालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सीताराम और ईश्वर कुमार के रूप में की गई है।

इधर, महनार थाना के महनार बाजार में तेज गति से आ रही बाइक ने एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

महनार के थाना प्रभारी भागीरथ प्रसाद ने बताया कि मृतक राजेन्द्र साहनी (70 वर्ष) एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में भाग लेकर अपन गांव महिसौर लौट रहे थे। घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493