मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को शियान शहर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को देश की राजधानी बीजिंग में एक भव्य समारोह में औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन ‘द ग्रेट वाल’ पर किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर स्वागत समारोह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बीजिंग में आधिकारिक स्वागत।”

इस अवसर पर चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग भी मौजूद थे।

मोदी शियान से गुरुवार देर शाम बीजिंग पहुंचे। उन्होंने शियान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई वार्ता को ‘उपयोगी’ करार देते हुए उन्हें ‘विशेष धन्यवाद’ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493