पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम निभाएंगी भारतीय की भूमिका

लाहौर, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी धारावाहिक ‘जिंदगी गुलजार है’ से भारत में प्रसिद्धि पा चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल सनम सईद अब रोमांस-रोमांच से भरपूर ‘बचाना’ फिल्म में एक भारतीय युवती की भूमिका निभा रही हैं।

नासिर खान निर्देशित ‘बचाना’ बतौर निर्देशक नासिर की पहली फिल्म है। यह एक प्यारी सी चुलबुली भारतीय युवती आलिया (सनम) की कहानी है। उसके जीवन में घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं उसे एक ऐसे युवक पर भरोसा करने को मजबूर कर देती है, जिसे वह बमुश्किल ही जानती है। इस युवक का नाम विक्की (मोहिब मिर्जा) है, जो मॉरीशस में पाकिस्तानी चालक है।

फिल्म भारत और पाकिस्तान दोनों में रिलीज होनी है।

सनम का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वह दोनों देशों के बीच की खाई पाटने की कोशिश कर रही हैं।

सनम ने एक बयान में कहा, “मुझे पटकथा और आलिया का किरदार शुरू से आखिर तक अच्छा लगा। यह मेरी पिछली भूमिकाओं से अलग है। हम सभी भारत और पाकिस्तान के बीच के मतभेद मिटाना चाह रहे हैं और अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493