नाइट राइडर्स टीम में सुधार की जरूरत : शाकिब

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने कहा है कि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से बेहद अहम मुकाबले से पूर्व टीम को कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।

नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडिमय में मुंबई इंडियंस से पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में शाकिब ने कहा, “हमने आखिरी पांच ओवरों में मुंबई इंडियंस को 70 रन दिए। मुझे हालांकि फिर भी लगता है कि हमने एक अच्छा मैच खेला। रॉयल्स के साथ बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले से पूर्व कुछ क्षेत्रों में हमें सुधार करना होगा।”

शाकिब ने कहा, “हम शनिवार को रॉयल्स के खिलाफ अपना 100 फीसदी प्रयास करेंगे। हमने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआत अच्छी की लेकिन हमारा अंत बुरा रहा।”

शाकिब के अनुसार, यह हार निराशाजनक रही क्योंकि जीत के बाद नाइट राइडर्स प्लेऑफ में पहुंच जाते।

शाकिब ने मुंबई इंडियंस के कीरन पोलार्ड की भी तारीफ की।

उल्लेखनीय है कि आखिरी ओवर में पोलार्ड ने केवल छह रन दिए, जबकि नाइट राइडर्स को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी।

शाकिब ने कहा, “हम जरूर थोड़े निराश हैं लेकिन टी-20 में ऐसा होता है। एक या दो ओवर पूरे खेल को बदल देता है। पोलार्ड ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हमें और बेहतर तरीके से अपने शॉट का चयन करना चाहिए था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493